नेताजी का चश्मा McQ class 10| Netaji ka chashma McQ Questions

नमस्कार मित्रों स्वागत है आपका हमारे इस नए आर्टिकल में, तो इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं  "नेताजी का चश्मा McQ" जोकि ncert की कक्षा 10 की हिंदी की पुस्तक का पहला पाठ है। इस लेख में हमने इसी पाठ से एकत्रित किए गए अतिमहत्वपूर्ण बहुवैकल्पिक प्रश्न बताए हैं। तो चलिए लेख को शुरू करते हैं।

नेताजी का चश्मा McQ Questions & answers

नेताजी का चश्मा McQ आधारित प्रश्न

1. नेताजी की बगैर चश्मे वाली मूर्ति किसे बुरी लगती थी?

A.हालदार साहब को

B. पान वाले को

C.कस्बे वालों को

D. चश्मे वाले को

2. नेता जी की मूर्ति पर सरकंडे का चश्मा किसने लगाया होगा?

A. पान वाले ने
B. लेखक ने
C. हालदार साहब ने
D. किसी बच्चे ने

3. चश्मे वाले के प्रति पान वाले के मन में कैसी भावना थी?

A. उपेक्षा के भाव
B. घृणा के भाव
C. उत्साह के भाव
D. प्रेम के भाव

4. नेता जी की मूर्ति किसकी बनी थी?

A. पत्थर की
B. संगमरमर की
C. लोहे की
D. कपास की

5. हालदार साहब किस बात पर दुखी हो गए थे?

A. दुनिया के स्वार्थी स्वभाव पर
B. नेता जी की मूर्ति को देख कर
C. पान वाले को देखकर
D. अपनी पत्नी के व्यवहार पर

6. हालदार साहब को कौन सी आदत थी?

A. पान वाले को खोजने की
B. मूर्ति को चश्मा पहनाने की
C. मूर्ति वाले चौराहे पर रूककर पान खाने की
D. समाचार पत्र पढ़ने की

7. हालदार साहब स्वभाव से कैसे थे?

A. रोमांटिक
B. देशभक्त
C. घमंडी
D. सनकी

8. लोग कैप्टन नाम से किसे बुलाते थे?

A. चश्मे वाले को
B. लेखक को
C. हालदार साहब को
D. सुभाष चंद्र बोस को

9. चश्मे वाले को पागल किसने कहा?

A. हालदार साहब ने
B. कस्बे वाले ने
C. पान वाले ने
D. लेखक ने

10. नेता जी की मूर्ति की ऊंचाई कितनी थी?

A. एक फुट
B. 2 फुट
C. 3 फुट
D. 4 फुट

11. नेताजी का चश्मा पाठ किस भाव पर आधारित है?

A. मानवता पर
B. ईमानदारी के भाव पर
C. प्रेम भाव पर
D. देश भक्ति के भाव पर

12. कहानीकार स्वयं प्रकाश जी का जन्म कहां हुआ था?

A. इंदौर में
B. दिल्ली में
C. लखनऊ में
D. शिमला में

13. नेताजी का चश्मा पाठ के आधार पर आप असली पागल किसे कहेंगे?

A. कैप्टन को
B.  लेखक को
C. पान वाले को
D. हालदार साहब को

14. बस्ट से क्या तात्पर्य है?

A. चश्मे वाली मूर्ति 
B. कंधे से सिर तक की मूर्ति
C. चौराहे की मूर्ति
D. सेनानी की मूर्ति

15. चौराहे पर मूर्ति किसने लगाई थी?

A. ग्राम पंचायत ने
B. नगर पालिका ने
C. कलेक्टर साहब ने
D. विधायक ने

16. चौराहे की सारी दुकानें बंद क्यों थी?

A. हड़ताल थी
B. हालदार साहब का तबादला हो गया था
C. रविवार होने के कारण
D. कैप्टन की मृत्यु के कारण

17. हालदार साहब ने चीख कर जीप रोकने का आदेश क्यों दिया?

A. मूर्ति बिना चश्मे की थी
B. मूर्ति टूट गई थी
C. मूर्ति पर सरकंडे का चश्मा था
D. उसका पान खाने का मन था

18. "हालदार साहब अभी नहीं समझ पाए" वाक्य में निपात है?

A. अब
B. भी
C. नहीं
D. पाए

19. पान वाले के द्वारा बता दिया गया था। वाक्य में कौन सा वाच्य है?

A. कर्मवाच्य
B. भाववाच्य
C. कर्तृवाच्य
D. सरल वाक्य

20. पाठ में ग्राहक शब्द का अर्थ क्या है?

A. गायक
B. गिरा हुआ
C. दुकानदार
D. खरीदार

21. ओरिजनल चश्मे के बारे में पान वाले ने हालदार साहब को क्या बताया?

A. वह चोरी हो गया
B. नगर पालिका ने वापस उतार लिया
C. मास्टर बनाना भूल गया
D. कोई दुकानदार उसे घर ले गया

22. कस्बे में किस चीज को बनाने का कारखाना था?

A. सीमेंट
B. शक्कर
C. कपड़ा
D. प्लास्टिक के सामान का

23. कहानी का मुख्य पात्र कौन है?

A. पानवाला
B. हालदार साहब
C. मास्टर
D. कैप्टन चश्मे वाला

24. नेताजी का चश्मा पाठ में किस बात को उठाया गया है?

A. विलुप्त होती देशभक्ति की भावना को
B. बढ़ती महंगाई
C. राजनीति में बढ़ता भ्रष्टाचार
D. भ्रष्ट राजतंत्र

25. नेताजी का चश्मा पाठ किस महान व्यक्ति के बारे में है ?

A. पंडित जवाहरलाल नेहरू
B. बाल गंगाधर तिलक
C. महात्मा गांधी
D. सुभाष चंद्र बोस
Table of answers
Question Number Answer
1. D
2. D
3. A
4. B
5. A
6. C
7. B
8. A
9. C
10. B
11. D
12. A
13. C
14. B
15. B
16. D
17. C
18. B
19. A
20. D
21. C
22. A
23. B
24. A
25. D

Post a Comment

Previous Post Next Post